टूटीकंडी बाल आश्रम में दीपावली की रौनक, मुख्यमंत्री ने बच्चों संग मनाया दीपोत्सव

टूटीकंडी बाल आश्रम में दीपावली की रौनक, मुख्यमंत्री ने बच्चों संग मनाया दीपोत्सव

शिमला, 19 अक्तूबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)


दीपावली के पावन अवसर पर आज टूटीकंडी स्थित बाल आश्रम में दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आश्रम के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की, हंसी-खुशी सांझा की और उन्हें उपहार भी वितरित किए। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह से पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और खुशियाँ बाँटने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के चेहरों पर खुशी और उनकी खिलखिलाहट ही इस पर्व का असली संदेश है। दीपावली का अर्थ है—अंधकार से प्रकाश की ओर, और यह प्रकाश तभी सार्थक है जब हम किसी के जीवन में उजाला भर सकें।

उन्होंने कहा कि बाल आश्रम के बच्चों में अपार ऊर्जा और प्रतिभा निहित है, जिसे प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि हर वर्ष 14 नवंबर को, बाल दिवस के अवसर पर, राज्यभर के बाल आश्रमों में “खेल दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दीप सजावट, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी को मिठाइयाँ वितरित की गईं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
दीपावली का यह आयोजन प्रेम, करुणा और एकता का संदेश देता है कि असली खुशी तब है जब हम किसी और के जीवन में रोशनी फैला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!