अजय नाहर बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बनीखेत मंडल के अध्यक्ष

डलहौजी/चम्बा, 19 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
भारतीय जनता पार्टी ने जिला चंबा के बनीखेत मंडल में संगठनात्मक विस्तार के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डलहौजी सदर बाजार निवासी अजय नाहर को सौंपी है। अजय नाहर लंबे समय से पार्टी के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। उनके समर्पण, निष्ठा और संगठन के प्रति लगातार किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह महत्वपूर्ण भरोसा जताया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अजय नाहर ने बीते वर्षों में विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक दृष्टिकोण और जनता से जुड़ाव को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा के बनीखेत मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
इस अवसर पर अजय नाहर ने भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व, विशेष रूप से डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर और जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज के सशक्तिकरण, संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
अजय नाहर की नियुक्ति से बनीखेत क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनने की उम्मीद जताई है।