विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के भटियात प्रवास कार्यक्रम में संशोधन

भटियात/ चुवाडी़, 22 अक्तूबर बबलू पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चल रहे प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। नवीन कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष 25 अक्तूबर को ग्राम पंचायत मलूण्डा में आयोजित होने वाले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीसे) धाडू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जारी प्रवास कार्यक्रम यथावत रहेगा, केवल उक्त तिथि के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं तथा स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं।अपने प्रवास की निरंतरता में कुलदीप सिंह पठानिया आज ग्राम पंचायत जंद्रोग के नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा और पंचायत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इसके अतिरिक्त, 23 अक्तूबर को वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित करेंगे और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे।विधानसभा अध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीण जनता के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें भी प्रस्तावित हैं। क्षेत्रवासियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग अपने जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद के अवसर का इंतजार कर रहे हैं।