अंडर-19 में एचपीसीए बनीखेत की रोमांचक जीत, अंडर-16 में टाइटंस बने चैंपियन

अंडर-19 में एचपीसीए बनीखेत की रोमांचक जीत, अंडर-16 में टाइटंस बने चैंपियन

डलहौजी/ चम्बा 14 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)


जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। अंडर-19 फाइनल में एचपीसीए बनीखेत और केवी चमेरा के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला, जिसमें एचपीसीए बनीखेत ने मात्र एक रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए बनीखेत ने निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। केवी चमेरा की ओर से अरुण ने तीन विकेट जबकि वंश ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी चमेरा की टीम 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शुभम ने 23 और सुशांत ने 22 रन का योगदान दिया। एचपीसीए बनीखेत के गेंदबाज नवल ने तीन और युगल ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


वहीं अंडर-16 फाइनल में एचपीसीए वॉरियर्स और एचपीसीए टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 130 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें नवल ने 35 और युगल ने 25 रन बनाए। टाइटंस की ओर से शिवांश और वैदेही ने तीन-तीन विकेट झटके।
जवाब में एचपीसीए टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। हिमांशु ने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वैदेही ने 23 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ एचपीसीए टाइटंस अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!