बनीखेत में मुथूट फाइनेंस की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

बनीखेत में मुथूट फाइनेंस की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

डलहौजी/ चम्बा 18 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत में बीते दिन मुथूट फाइनेंस कंपनी की नई शाखा का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विधायक डीएस ठाकुर ने मुथूट फाइनेंस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह नई शाखा क्षेत्र के युवाओं और व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा कम ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।उन्होंने कंपनी के प्रबंधकों का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उम्मीद जताई कि यह शाखा स्थानीय लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने में सहायक साबित होंगी।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने भी अपनी सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को सरल प्रक्रिया के तहत ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नई शाखा खुलने से क्षेत्र के व्यापारियों को भी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!