चनेड़(भनौता) एचआरटीसी बस सेवा ठप, ग्रामीणों में रोष—जल्द बहाली की मांग तेज

चनेड़(भनौता) एचआरटीसी बस सेवा ठप, ग्रामीणों में रोष—जल्द बहाली की मांग तेज

चम्बा 18 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

ग्राम पंचायत भनौता एवं चनेड क्षेत्र के लिए पिछले 30-35 वर्षों से संचालित हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की भनौता बस सेवा पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बस सेवा के बंद होने का सबसे अधिक असर गांव की महिलाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों तथा सुबह-सुबह नौकरी के लिए आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यह बस उनके दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण साधन रही है, जिसके माध्यम से वे सस्ते किराए पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाते थे। बस सेवा बंद होने से अब उन्हें निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने दोनों पंचायतों के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए HRTC प्रबंधन से बातचीत करें और इस बस सेवा को पुनः नियमित रूप से शुरू करवाने के प्रयास करें।ग्राम पंचायत भनौता की काली माता महिला मंडल की सदस्यों तथा शिव मंदिर कमेटी भनौता के प्रधान ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस सेवा के पुनः शुरू होने से महिलाओं, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित रियायती किराए का लाभ मिल सकेगा।स्थानीय निवासी विकास शर्मा नुहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि जल्द ही इस रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल नहीं की जाती है, तो ग्रामीण जिलाधीश चम्बा को प्रार्थना पत्र सौंपकर इस मुद्दे को उठाएंगे।अब देखना यह है कि प्रशासन और HRTC इस जनसमस्या का समाधान कब तक कर पाते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!