सांसद हर्ष महाजन 11 से 19 अक्टूबर तक चंबा, भरमौर और धर्मशाला के दौरे पर रहेंगे

चंबा 09 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चंबा, चनेड़, चमेरा परियोजना, भरमौर और धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सांसद के दौरा कार्यक्रम के अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें प्रमुख रूप से निर्धारित हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद हर्ष महाजन 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शिमला से हवाई मार्ग से धर्मशाला पहुंचेंगे। धर्मशाला में रात्रि ठहराव के बाद 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से चंबा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चंबा से चनेड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सुबह 11:30 बजे स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चंबा में उनके द्वारा दान की गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।14 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम 7 बजे हरदासपुरा में पांगी कल्याण संघ के मिलन समारोह में शामिल होंगे।

15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चमेरा-द्वितीय विद्युत परियोजना पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को चिकित्सा एवं थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली मोबाइल थेरेपी वैन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में 15 लाख रुपये की लागत से विकसित सुविधाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा राख गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्यों की घोषणा, बग्गा गांव के सड़क कार्यों पर चर्चा तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर एक बजे चमेरा-द्वितीय परियोजना में विकसित लेमन गार्डन का उद्घाटन किया जाएगा।16 अक्टूबर को वह नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चंबा/चौवाड़ी में पार्टी बैठक और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 17 अक्टूबर को भरमौर में इसी तरह के कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम भरमौर विश्राम गृह में करेंगे।18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे भरमौर से सड़क मार्ग द्वारा धर्मशाला रवाना होंगे और शाम 4 बजे पहुंचेंगे। 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हवाई मार्ग से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।