चंबा पुलिस को वांछित आरोपी की तलाश में करें सहयोग , सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपये का नगद इनाम

चंबा, 09 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला चंबा पुलिस ने एक वांछित आरोपी की तलाश तेज करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वांछित आरोपी इब्राहिम उर्फ अरबी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया है।पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में आरोपी इब्राहिम उर्फ अरबी की तस्वीर सांझा करते हुए लोगों से उसकी तलाश में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करे।आरोपी के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इनमें पुलिस नियंत्रण कक्ष चंबा का नंबर 01899-225899, पुलिस थाना सदर चंबा का नंबर 01899-222226 और पुलिस थाना तीसा का नंबर 08196-227021 शामिल हैं।चंबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने के उद्देश्य से दी गई सूचना महत्वपूर्ण हो सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के पुलिस की मदद कर सकें।पुलिस ने आम जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। पुलिस के अनुसार, नागरिकों का सहयोग अपराधियों तक पहुंचने और उन्हें कानून के दायरे में लाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।चंबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचना दें। यदि आरोपी कहीं दिखाई दे, तो स्वयं उसका सामना करने के बजाय पुलिस को सूचित करें।चंबा पुलिस ने संदेश दिया है कि जनता की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और अपराध पर नियंत्रण के लिए जनसहयोग आवश्यक है।