बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, बहन वंदना ने दिया ब्रह्मज्ञान का संदेश

बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, बहन वंदना ने दिया ब्रह्मज्ञान का संदेश

बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, बहन वंदना ज ने दिया ब्रह्मज्ञान का संदेश

डलहौजी/ चम्बा 11 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

संत निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में बहन वंदना की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक विचारों से अवगत करवाते हुए परमात्मा की प्राप्ति, ब्रह्मज्ञान और मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सत्संग में श्रद्धालुओं ने भजन और कविताओं के माध्यम से निराकार परमात्मा का गुणगान किया।प्रवचन करते हुए बहन वंदना जी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानवता को यह संदेश दे रहा है कि परमात्मा को जाना और अनुभव किया जा सकता है। इसके लिए किसी कठिन तपस्या अथवा विशेष साधना की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई जिज्ञासु सच्चे मन से पूर्ण सतगुरु की शरण में जाता है, तो सतगुरु उसे कण-कण में व्याप्त निराकार परमात्मा के दर्शन करवाकर ब्रह्मज्ञान प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति और ईश्वर को जानना है। संसार में अनेक लोग परमात्मा की भक्ति करते हैं, लेकिन ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को जाने बिना उनकी भक्ति अधूरी रह जाती है। पूर्ण सतगुरु के मार्गदर्शन से मनुष्य निराकार प्रभु की अनुभूति कर सकता है और अपने जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर सकता है।बहन वंदना जी ने आगे कहा कि युगों-युगों से पूर्ण सतगुरु के माध्यम से ही मानव को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती आई है। वर्तमान समय में भी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज मानवता को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर परमात्मा के दर्शन करवाने का संदेश दे रही हैं। उनके मार्गदर्शन से मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य को समझकर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों और कविताओं के माध्यम से निरंकार प्रभु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने सतगुरु के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!