स्व. जी.एस. बाली का सपना साकार, कांगड़ा में 26 विक्रेता परिवारों को मिलीं स्थायी दुकानें

स्व. जी.एस. बाली का सपना साकार, कांगड़ा में 26 विक्रेता परिवारों को मिलीं स्थायी दुकानें

कांगड़ा, 07 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्वर्गीय जी.एस. बाली के सपनों को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने कांगड़ा के तहसील चौक में 26 नवनिर्मित स्थायी दुकानों का लोकार्पण किया। इस पहल के तहत 26 फल एवं सब्जी विक्रेता परिवारों को वर्षों से प्रतीक्षित स्थायी रोजगार का आधार मिला।आर.एस. बाली ने कहा कि यह स्व. जी.एस. बाली का सपना था कि मेहनतकश रेहड़ी-फड़ी और सब्जी विक्रेताओं को सम्मानजनक और सुरक्षित आजीविका मिले। उन्होंने कहा कि गरीब और छोटे कारोबारियों का जीवन स्तर सुधारना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इन दुकानों की मांग लंबे समय से की जा रही थी और उन्होंने विक्रेता परिवारों से जो वादा किया था, उसे पूरा कर उन्हें विशेष संतोष प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांगड़ा में शेष पात्र परिवारों को भी चरणबद्ध तरीके से स्थायी दुकानें प्रदान की जाएंगी, ताकि कोई भी परिवार असुरक्षा में अपना रोजगार न चलाए।इस अवसर पर आर.एस. बाली ने नगर परिषद कांगड़ा को आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

साथ ही तहसील चौक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मल्टीपरिसर भवन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कांगड़ा के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि हरिराम पार्क के विकास के लिए 3.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी जनहितकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, रेडी-फड़ी यूनियन के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!