पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा 05 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला कांगड़ा के पुराना कांगड़ा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कांगड़ा की पुलिस टीम ने पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान मंदिर घाट के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रशोतम चंद, निवासी गांव रजोल, तहसील शाहपुर तथा 30 वर्षीय शुभम डोगरा पुत्र सुरेश डोगरा, निवासी गांव लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे तथा इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।