भटीयात के जंद्राह में युवती की आत्महत्या के लिए उकसाने हेतू , तीनों आरोपीयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

भटीयात के जंद्राह में युवती की आत्महत्या के लिए उकसाने हेतू , तीनों आरोपीयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

भतीयात/ चम्बा 30 अप्रैल मुकेश कुमार( गोल्डी)

चंबा जिला के भटियात क्षेत्र की तुनुहट्टी पंचायत के जंद्राह गांव में एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को डलहौजी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था, जिसके दौरान उनसे गहन पूछताछ की गई।पुलिस रिमांड के दौरान जांच टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें आधार बनाकर मामले की तफ्तीश आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंद्राह गांव की 20 वर्षीय युवती सिमरन ने कथित रूप से पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था।

आरोप है कि युवती को उसके चाचा, चाची और चचेरे भाई द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।घटना के बाद परिजनों द्वारा युवती को तुरंत चुवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!