बनीखेत में 23 अगस्त को होगा जिला स्तरीय अंग्रेजी माध्यम सन्त समागम

डलहोजी/चम्बा, 21 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहोजी/ चम्बा, 21 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
सन्त निरंकारी मिशन की डलहौजी ब्रांच की ओर से जिला स्तरीय English Medium सन्त समागम का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को सन्त निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत, ब्रांच डलहौजी में किया जाएगा। समागम का आयोजन परम आदरणीय महात्मा डॉ. मोहित गुप्ता , चंडीगढ़ की हजूरी में होगा। कार्यक्रम में मंच संचालन की सेवा बहन प्रोफेसर भारती ज

द्वारा निभाई जाएगी।सन्त निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित इस विशेष आध्यात्मिक समागम का उद्देश्य मानवता, प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में अंग्रेजी माध्यम से सत्संग, आध्यात्मिक विचार तथा परमात्मा के ज्ञान से संबंधित संदेश साझा किए जाएंगे। आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।समागम का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

इसमें जिला चम्बा की विभिन्न सन्त निरंकारी ब्रांचों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सभी भाई-बहनों को परिवार और मित्रों सहित शामिल होने का अवसर मिलेगा।सन्त निरंकारी डलहौजी ब्रांच (बनीखेत) के संयोजक एच.एस. गुलेरिया ने जिला चम्बा के सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे इस पावन समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और आध्यात्मिक विचारों एवं सतगुरु के संदेश का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने में सहायता मिलती है।
