बैरागढ़ बस हादसे के मृतक चालक-परिचालक के परिवारों की मदद को आगे आई निजी बस यूनियन

बैरागढ़ बस हादसे के मृतक चालक-परिचालक के परिवारों की मदद को आगे आई निजी बस यूनियन

तीसा 25 अगस्त दिलीप सिंह ठाकुर

चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चम्बा मार्ग पर हुए निजी बस हादसे में चालक और परिचालक की मौत के बाद प्रदेशभर के निजी बस चालक-परिचालकों ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। निजी बस चालक-परिचालक यूनियन हिमाचल प्रदेश ने मृतकों के परिवारों को कुल 3.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।सहायता राशि जुटाने में विभिन्न यूनियनों और बस मालिकों ने सहयोग किया। माँ शूलिनी चालक-परिचालक यूनियन सोलन ने 60 हजार, चम्बा यूनियन ने 1,65,100, शिलाई-सोलन-शिमला के बस मालिकों व चालक-परिचालकों ने 20 हजार, नालागढ़ यूनियन ने 20 हजार, लकवाड़ बाजार यूनियन ने 10,100, करसोग यूनियन ने 6,300, शिमला यूनियन ने 50 हजार, घुमारवीं यूनियन ने 20 हजार तथा न्यू प्रेम कांगड़ा ने 11,300 रुपये का सहयोग दिया। इसके अलावा फेसबुक और जी-पे के माध्यम से भी 11,264 रुपये की सहायता राशि एकत्र की गई।शिमला निजी बस कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारी अखिल गुप्ता ने बताया कि दिवंगत चालक रिंकू की पत्नी को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है।

साथ ही उनके तीन बच्चों के नाम 1.50 लाख रुपये की एफडी करवाई गई है। इसी तरह दिवंगत परिचालक तेज सिंह की पत्नी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ उनकी बेटी के नाम 1.25 लाख रुपये की एफडी करवाई गई है।यूनियन ने दिवंगत चालक की बहन की भविष्य में शादी होने पर 51 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का भी संकल्प लिया है।ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मृतकों के परिवारजनों से मिले और शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में चालक-परिचालक समुदाय उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!