सिहुंता में अंडर-14 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

सिहुंता में अंडर-14 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

सिहुंता/चम्बा 28 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 29 अगस्त को करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग और आयोजक विद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 अगस्त को देर शाम शिमला से सिहुंता पहुंच चुके हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 29 अगस्त को प्रातः करीब 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता पहुंचेंगे और वहां आयोजित होने वाली अंडर-14 छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे।प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है।विधानसभा अध्यक्ष के प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचने को लेकर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा विभाग तथा स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों और अन्य उपस्थित लोगों को खेलों के महत्व तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियों की भूमिका के बारे में भी संदेश मिलने की उम्मीद है।विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 29 अगस्त को सिहुंता में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद क्षेत्र में रुकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 30 अगस्त को बाद दोपहर सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे।प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!