पठानकोट में भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-1 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘भारत को जानो’ परीक्षा 31 अगस्त को

पठानकोट में भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-1 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘भारत को जानो’ परीक्षा 31 अगस्त को

पठानकोट, 4 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-1 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन डिफेंस कॉलोनी, छतवाल (पठानकोट) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं आरोग्य केंद्र में भव्य रूप से किया गया। हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रांत की मेज़बानी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव पंकज जिंदल ने किया।बैठक के प्रारंभ में हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव अनिल गुरुंग सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके पश्चात क्षेत्रीय महासचिव पंकज जिंदल ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जबकि क्षेत्रीय संगठन सचिव सुनील जैन ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।बैठक में संपर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई। पर्यावरण गतिविधि पर मनोज रतन, सेवा कार्यों पर भारत भूषण शर्मा तथा महिला सहभागिता पर सुनीता महाजन ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाएं साझा कीं।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शर्मा ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के अंतर्गत 31 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक देशभर के स्कूलों में एक साथ लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने इसे युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल बताया।इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा ‘विकास मित्र’ और ‘विकास रत्न’ तैयार करने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक शाखा में प्रवास बढ़ाने की योजना भी प्रस्तुत की गई।बैठक के दौरान क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अरुण कुमार और राजिंदर ऋषि ने विभिन्न प्रांतों की त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में स्वर्णा वालिया और सुनील जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!