युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 3 जुलाई को बट्ट आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 3 जुलाई को बट्ट आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

डलहौजी/ चम्बा 22 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। शेपर्स टैलेंट इंडिया द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) के लिए 3 जुलाई 2026 को बट्ट प्राइवेट आईटीआई, बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को कंपनी में फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट तथा अप्रेंटिसशिप के आधार पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अलावा वर्ष 2026 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी इस रोजगार मेले में भाग लेने के पात्र होंगे।रोजगार मेले में फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा शीट मेटल वर्कर सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।

एनसीवीटी और एससीवीटी दोनों प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवारों को इसमें भाग लेने का अवसर मिलेगा।वेतन की जानकारी देते हुए बट्ट ने बताया कि फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 28,300 रुपये मासिक सीटीसी तथा करीब 22,420 रुपये टेक-होम वेतन मिलेगा। वहीं अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को 21,200 रुपये मासिक स्टाइपेंड और लगभग 19,120 रुपये टेक-होम वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से सब्सिडी युक्त भोजन, यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण और बीमा सुविधा सहित अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई की सभी सेमेस्टर की अंकतालिकाएं, आधार या पैन कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो फोटोकॉपी भी लानी होगी। बट्ट ने सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!