डलहौजी और भद्रवाह के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

डलहौजी और भद्रवाह के विधायकों की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

डलहौजी/चम्बा, 08 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार और डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के बीच लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह कोठी में एक शिष्टाचार भेंट आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई गई।

दोनों विधायकों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है।चर्चा के दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यटन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार किया गया। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के उपायों पर भी मंथन किया गया।विधायक डीएस ठाकुर और दलीप सिंह परिहार ने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें न केवल आपसी समन्वय को बढ़ावा देती हैं, बल्कि विकास कार्यों को गति देने में भी सहायक होती हैं।

अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!