चम्बा में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की सराहना

चम्बा में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की सराहना

चम्बा 29 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

सर्किट हाउस चम्बा में बीते दिन प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जोरदार एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।स्वागत समारोह में सदर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कृषि उपज मंडी समिति (APMC) के अध्यक्ष ललित ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम चिराग शर्मा तथा उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने शिक्षा मंत्री का पारंपरिक ढंग से अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चम्बा जिला शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।शिक्षा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लिया, जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

उन्होंने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि चम्बा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है और इसे संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने चम्बा प्रशासन और स्थानीय जनता का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!