पुखरी (बनीखेत) में पोहलानी माता मंदिर में कल आयोजित होगा जागरण व रविवार को भंडारे का भव्य आयोजन

पुखरी (बनीखेत) में पोहलानी माता मंदिर में कल आयोजित होगा जागरण व रविवार को भंडारे का भव्य आयोजन

डलहौजी/ चम्बा 22 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला के डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव पुखरी में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पोहलाणी व वनरखड़ी माता मंदिर पुखरी में माता रानी के जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन पोहलाणी माता मंदिर सभा पुखरी (रजि.) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम 23 मई शनिवार को रात्रि 9 बजे से माता के जागरण के साथ शुरू होगा। जागरण के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से माता रानी का गुणगान किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगी।कार्यक्रम के अगले दिन, 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे विधि-विधान के साथ हवन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर ठीक 1 बजे माता रानी को भोग लगाने के उपरांत भडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के सभी सदस्य और ग्रामवासी मिलकर योगदान दे रहे हैं।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!