हमीरपुर में राज्य नशा निवारण बोर्ड कार्यालय शुरू, नशे के खिलाफ अभियान को मिलेगी नई गति

हमीरपुर में राज्य नशा निवारण बोर्ड कार्यालय शुरू, नशे के खिलाफ अभियान को मिलेगी नई गति

हमीरपुर, 22 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन सोमवार से हमीरपुर में विधिवत रूप से शुरू हो गया। शिमला से स्थानांतरित इस कार्यालय का उद्घाटन उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में किया गया।बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सुबह करीब 11:30 बजे कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने नरेश ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे गति देने में यह कार्यालय अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि नरेश ठाकुर ने विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई है और अब भी वह प्रशासन, सरकार, मीडिया और आम जनता के सहयोग से नशा विरोधी मुहिम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।कार्यभार संभालने के बाद नरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री एवं सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमीरपुर में इस कार्यालय की स्थापना जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने युवाओं सहित सभी वर्गों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।इस कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, एचपीएमसी बोर्ड सदस्य राजेश ठाकुर, जिला समन्वयक निशा कटोच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!