चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद

चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद

चम्बा, 22 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा बेरोजगार युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह भर्ती बीमा सखी योजना एवं एलआईसी एजेंट के 50 पदों के लिए की जाएगी, जिनके लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को चम्बा क्षेत्र में ही कार्य करना होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसके बाद उनका परीक्षण एवं मूल्यांकन भी किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को एलआईसी की बीमा सखी योजना के अंतर्गत आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार प्रथम वर्ष में 7 हजार रुपये प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार रुपये प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष में 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन एवं अन्य प्रोत्साहन भी उपलब्ध रहेंगे।उन्होंने सभी इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग लें।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चम्बा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!