नूरपुर में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई, पंजाब का तस्कर 15.43 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

नूरपुर में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई, पंजाब का तस्कर 15.43 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

कांगड़ा/ नूरपुर 19 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नूरपुर बस स्टैंड से पंजाब के एक तस्कर को 15.43 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा अपनाई गई ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है, जिसके तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, बीते दिन सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नूरपुर बस स्टैंड पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कैरी बैग से कपड़ों के बीच छुपाकर रखा गया एक पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। जब इसे खोला गया तो उसमें 15.43 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगा सिंह (47), पुत्र साधु सिंह, निवासी बस्ती प्रीतनगर, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अब इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर अल्मा अफरोज ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!