कांगड़ा में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत दो युवक गिरफ्तार, 6.53 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत दो युवक गिरफ्तार, 6.53 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा 19 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात CIA कांगड़ा टीम ने थाना शाहपुर के अंतर्गत लद्वाड़ा क्षेत्र में नए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के समीप स्थित एक घर में छापेमारी कर 6.53 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी रेन शेल्टर के पास स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय परभत सिंह उर्फ गौरव , निवासी वी.पी.ओ. रेहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा तथा 32 वर्षीय राम कुमार (32 व, निवासी वी.पी.ओ. लद्वाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के तार किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त हिमाचल का सपना साकार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!