सात दिन जिंदगी से जूझने के बाद अलका ने टांडा में तोड़ा दम, पिकअप हादसे में मृतकों की संख्या दो हुई

सात दिन जिंदगी से जूझने के बाद अलका ने टांडा में तोड़ा दम, पिकअप हादसे में मृतकों की संख्या दो हुई

भरमौर/चंबा 28 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

भरमौर/चंबा 28 अगस्तमुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के धरवाला उपतहसील में गैहरा-मरौर पियूहरा संपर्क मार्ग पर हुए दर्दनाक पिकअप हादसे में घायल महिला अलका देवी ने सात दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, गैहरा-मरौर पियूहरा संपर्क मार्ग पर बीते दिनों एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अलका देवी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलका देवी को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

अलका देवी पिछले सात दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन थीं और चिकित्सकों की निगरानी में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। परिजनों और क्षेत्रवासियों को उनके स्वस्थ होने की उम्मीद थी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

अलका देवी की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उधर, पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद अलका देवी के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!