हिमाचल प्रदेश में जीएनपीएस को शिक्षा उत्कृष्टता ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में जीएनपीएस को शिक्षा उत्कृष्टता ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित

चम्बा 28 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि जीएनपीएस (GNPS) विद्यालय को “एजुकेशन एक्सीलेंस ज्यूरी अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान आज नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय सांसद श्री मनोज तिवारी ने विद्यालय को यह पुरस्कार प्रदान किया।विद्यालय की ओर से अकादमिक हेड श्रीमती दीपिका भंडारी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

स्कूल प्रशासन ने इस सम्मान को पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों को उनके नवाचार, शैक्षणिक गुणवत्ता, सह-पाठयक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान के आधार पर सम्मानित किया गया। जीएनपीएस को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रगति के लिए दिया गया है।अकादमिक हेड श्रीमती दीपिका भंडारी ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को एक नई प्रेरणा बताते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्थानीय क्षेत्र में भी इस उपलब्धि को लेकर गर्व का माहौल है और लोगों ने विद्यालय को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!