मशोबरा में 24 जून को कैंपस इंटरव्यू, युवाओं को रोजगार का अवसर

मशोबरा में 24 जून को कैंपस इंटरव्यू, युवाओं को रोजगार का अवसर

शिमला, 22 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला, प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जिला शिमला द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत होटल रॉयल रिजेंसी, ढली बाईपास के लिए यूटिलिटी वर्कर, वेटर एवं स्टीवर्ड के तीन पदों को भरने हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू 24 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास या स्नातक पास निर्धारित की गई है।प्रवीन नगराईक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 14 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे घर बैठे ईईएमआईएस पोर्टल eemis.hp.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98173-96834 पर संपर्क कर सकते हैं। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित यह पहल क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!