बनीखेत में साप्ताहिक निरंकारी सत्संग आयोजित, ब्रह्मज्ञान व मानव जीवन के उद्देश्य पर दिए प्रवचन

बनीखेत में साप्ताहिक निरंकारी सत्संग आयोजित, ब्रह्मज्ञान व मानव जीवन के उद्देश्य पर दिए प्रवचन

डलहौजी/ चम्बा 26 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

डलहौजी/ चम्बा 26 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में आज साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध संगत ने भाग लेकर भजन-कीर्तन एवं विचारों के माध्यम से ईश्वर का गुणगान किया। सत्संग के दौरान महात्मा सन्नी वेदी जी ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का मूल लक्ष्य प्रभु की प्राप्ति और ईश्वर को जानना है।उन्होंने कहा कि भले ही हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में परमात्मा की भक्ति करता है, लेकिन बिना साक्षात अनुभव के यह भक्ति अधूरी रहती है। जब कोई जिज्ञासु पूर्ण सतगुरु की शरण में जाता है, तो सतगुरु उसे कण-कण में व्याप्त निरंकार प्रभु के दर्शन करवा देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि युगों-युगों से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति केवल पूर्ण सतगुरु के माध्यम से ही संभव रही है और वर्तमान समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी मानव जीवन को कृतार्थ करने का कार्य कर रही हैं।महात्मा सन्नी वेदी जी ने सतगुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा, “सतगुरु मैनू चरणी लाया, भरम भुलेखा सब गवाया,” अर्थात जब सतगुरु कृपा कर ब्रह्मज्ञान प्रदान करते हैं, तो आत्मा का परमात्मा से मिलन हो जाता है और जीवन के सभी भ्रम समाप्त हो जाते हैं। इस ज्ञान से मनुष्य को अपने अस्तित्व और जीवन के अंतिम लक्ष्य का बोध होता है।कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक महात्मा एच.एस. गुलेरिया जी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और मिल-बांटकर रहने का संदेश दिया। सत्संग का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें उपस्थित संगत ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!