साहो (चम्बा) में नाकाबंदी के दौरान 1.570 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज

साहो (चम्बा) में नाकाबंदी के दौरान 1.570 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज

चंबा, 09 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत जिला चंबा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बीती रात करीब 12 बजे चंबा-साहो मार्ग पर स्थित फुलनुताला चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 1.570 किलोग्राम चरस (कैनेबिस) बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 37 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र मान सिंह निवासी गांव लालुई, डाकघर सिल्लाघ्राट, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी, तभी संदेह के आधार पर आरोपी को रोका गया।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 1.570 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव द्वारा की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा था या फिर इसे किसी खास उद्देश्य के लिए रखा गया था। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!