मिंजर मेला-2026 से लौटते समय बनीखेत में मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत

डलहौजी/ चम्बा 04 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 से लौटते समय प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बनीखेत में स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एकत्रित हुए और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह के दौरान बनीखेत पंचायत के पूर्व प्रधान अनु राणा के साथ अधिवक्ता ध्रुपद पठानिया, अमित शर्मा, कमल शर्मा, मन्नू राणा, विक्रम ठाकुर, अमित कारी, कमल राणा, मोहित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का यह प्यार और समर्थन उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चंबा जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं और उनके साथ संवाद किया। कार्यक्रम ने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी लोगों और नेतृत्व के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाया।