नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा/नूरपुर, 30 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

थाना रेहन में दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान नूरपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की जा रही तफ्तीश (बैकवर्ड लिंकज इन्वेस्टिगेशन) के दौरान आरोपी की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गू निवासी गांव बोपाराय कलां, अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई थी।पुलिस टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में दिनांक 29 जून को करीब सवा ग्यारह बजे थाना प्रभारी रेहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना आरोपी के परिजनों, विशेष रूप से उसके भाई को दे दी गई है।प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड को नष्ट कर नहर में फेंक दिया था, ताकि पुलिस को कोई साक्ष्य न मिल सके। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 5,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे माननीय न्यायालय जेएमएफसी नूरपुर के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस इस ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ इस अभियान को और मजबूत बनाने के लिए जन सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!