एडीबी टीम ने चंबा में प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कई स्थलों का लिया जायजा

एडीबी टीम ने चंबा में प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कई स्थलों का लिया जायजा

चंबा, 03 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की टीम ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक महाजन के नेतृत्व में 1, 2 और 3 मई को चंबा जिले का दौरा किया। इस दौरान टीम ने प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की संभावनाओं का आकलन किया।टीम ने चंबा शहर के चौगान क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, हेरिटेज वॉक, लिफ्ट सुविधा और शीटला माता मंदिर के समीप घाटों के विकास से जुड़े प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की पर्यटन क्षमता को बढ़ाना और स्थानीय विरासत को संरक्षित करना है।इसके अलावा, एडीबी टीम ने सुल्तानपुर में प्रस्तावित हेलीपोर्ट स्थल का भी दौरा किया। यहां पर चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करते हुए टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके।टीम ने चमेरा झील और डैनकुंड क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां झील पर्यटन, साइक्लिंग ट्रैक और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक महाजन ने कहा कि चंबा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और एडीबी इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास में सहयोग करेगा। इस दौरे के बाद संबंधित विभागों को परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय लोगों ने भी इन परियोजनाओं का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इनके पूरा होने से चंबा पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!