बनीखेत-चम्बा एनएच 154A पर बोंखरी मोड में बाइक और बस की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

बनीखेत-चम्बा एनएच 154A पर बोंखरी मोड में बाइक और बस की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

ब

डलहौजी/ चम्बा 10 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)


पठानकोट भरमौर एनएच 154 ए पर स्थित बौंखरी मोड़ पर बीते कल शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक नंबर HP57A-4516 सवार युवक मोड़ पर दूसरी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की बॉडी को भी काफी नुकसान पहुंचा, जबकि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां अक्सर तेज रफ्तार व गलत ओवरटेकिंग के कारण हादसों की संभावना बनी रहती है। इस घटना में राहत की बात यह रही कि बाइक सवार ने हेल्मेट पहन रखा था, जिसके चलते उसे गंभीर चोटों से बचाव मिला। युवक को मामूली चोटें आईं और तुरंत नजदीकी अस्पताल बाथरी .पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रशासन और स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेष रूप से पहाड़ी और मोड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। ओवरटेकिंग से बचें और हमेशा हेल्मेट का उपयोग करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!