धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, कल करेंगे बड़ा भंगाल दौरा

धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, कल करेंगे बड़ा भंगाल दौरा

कांगड़ा/ धर्मशाला 26 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका अभिनंदन किया।धर्मशाला में मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर भी स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से संक्षिप्त चर्चा की और विकास कार्यों को लेकर अपेक्षाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 27 जून को कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल का दौरा करेंगे। यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत कठिन और दूरस्थ माना जाता है, जहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एक चुनौती बनी रहती है।मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे से क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भी यह दौरा अहम साबित हो सकता है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनकी यात्रा को विकास की नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!