खरगे के जन्मदिन पर जिला चंबा कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, मजबूत नेतृत्व की सराहना

चम्बा 21 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला चंबा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीजीत सिंह पर मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने खरगे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।श्रीजीत सिंह पर मोदी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी को एक मजबूत दिशा प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर खरगे ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाई है, जो देश की राजनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि खरगे का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका समर्पण सराहनीय है और यह देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि मल्लिकार्जुन खरगे के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और देशहित के मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि खरगे का अनुभव और राजनीतिक दृष्टि संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मल्लिकार्जुन खरगे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और देश तथा कांग्रेस पार्टी को निरंतर नई दिशा देते रहें।