निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित अधिकारी रहे मौजूद

निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित अधिकारी रहे मौजूद

भरीयात/चंबा 14 अक्तूबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लाहडू में निर्माणाधीन फीना सिंह मध्यम सिंचाई योजना के डैम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजना की वर्तमान स्थिति और कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माणाधीन डैम से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के निर्माण कार्यों की स्थिति, तकनीकी व्यवस्थाओं और कार्यान्वयन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!