मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों पर भर्ती, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों पर भर्ती, 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

चंबा 01 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अक्षय कुमार ने यह जानकारी देते हुए इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद कुण्डी-I, बैली, घरमाणी, चड़ी-I तथा किलोड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका के पद कुण्डी-II, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार तथा माण्डला आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं।बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी हों। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी या प्रति हस्ताक्षरित आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा।इच्छुक महिला उम्मीदवार हिमाचली प्रमाण-पत्र, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक पारिवारिक आय, परिवार नकल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 20 अक्तूबर 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला, जिला चंबा के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना.), चंबा में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!