कांगड़ा में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस सख्त, लगातार जारी जांच और जागरूकता अभियान

कांगड़ा में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस सख्त, लगातार जारी जांच और जागरूकता अभियान

कांगड़ा / धर्मशाला 08 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कांगड़ा / धर्मशाला 08 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से कांगड़ा पुलिस ने जिलेभर में यातायात नियमों के पालन को लेकर निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा लगातार यातायात जांच, नशे में वाहन चलाने वालों की जांच, दिन और रात के समय नाकाबंदी तथा पुलिस पैट्रोलिंग की जा रही है। इसके साथ ही आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।पुलिस के अनुसार इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात अनुशासन को मजबूत करना और जिले में यातायात की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना है।

विशेष रूप से शराब या अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने वाले चालकों पर नजर रखी जा रही है, ताकि उनकी लापरवाही के कारण अन्य वाहन और राहगीरों की जान खतरे में न पड़े।दिन और रात के समय लगाए जा रहे नाकों के दौरान वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस पैट्रोलिंग के माध्यम से प्रमुख सड़कों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी से ही सुनिश्चित किया जा सकता है।जिलेभर में चल रही यातायात जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की जा रही है।

कांगड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस ने संदेश दिया है—सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!