तीसा मे ढाबा संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में एक 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

तीसा मे ढाबा संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में एक 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

चंबा 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चुराह क्षेत्र में ढाबा संचालक नेगी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया और मृतक के मोबाइल फोन से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।जानकारी के अनुसार बीते 19 अगस्त को नेगी राम ढांजू नाला सड़क के किनारे अपना ढाबा चलाता था। वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP44-3332 पर ढाबे से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।अगली सुबह करीब साढ़े पांच बजे जुकियाणी स्विचयार्ड के समीप नेगी राम का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान पाए गए, जिसके चलते पुलिस को मामला हत्या का होने का संदेह हुआ।इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए मृतक के मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंच बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय गोविंद पुत्र उमैदा, निवासी गांव चूहाड़, डाकघर खुशनगरी, तहसील चुराह, जिला चंबा को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी एफआईआर संख्या पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड की भी मांग की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर इस निर्मम हत्या के पीछे की वजह क्या रही? और इस वारदात के पीछे उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल रहें है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!