विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का 8 से 17 अक्तूबर तक रहेंगे चंबा प्रवास पर , विकास कार्यों की रखेंगे समीक्षा

चंबा, 07 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8 से 17 अक्तूबर, 2026 तक चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के साथ-साथ विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 8 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे शिमला से रवाना होकर शाम 5 बजे कांगड़ा के तियारा पहुंचेंगे। यहां वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के तियारा स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे तियारा से सिहुंता के लिए रवाना होकर शाम 7 बजे सिहुंता पहुंचेंगे।9 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे वह भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुल्लारा में माता मनसा देवी मंदिर तक लिंक सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे ग्राम पंचायत मनहुता के सियूं से सियूं खड्ड तक लिंक सड़क की आधारशिला रखेंगे।

10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत ककीरा जरेई के रुड़बा के लिए मगनुई से लिंक सड़क तथा ग्राम पंचायत ननिक्खड़ के बालेरा के लिए रैणा से लिंक सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। 12 अक्तूबर को ग्राम पंचायत नागली के रंगार गांव के लिए लिंक सड़क की आधारशिला रखी जाएगी।13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत मलुंडा के मलुंडा गांव के लिए पेयजल योजना का उद्घाटन होगा। 14 अक्तूबर को ग्राम पंचायत अवां में अवां उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। 15 अक्तूबर को ग्राम पंचायत बालेरा में कूना-चलतूनी-भीत-बालेरा पेयजल योजना के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का उद्घाटन होगा।16 अक्तूबर को चंबा में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग मेजर गेम्स टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी दिन वह 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 17 अक्तूबर को भरमौर में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। द