भगोड़े इब्राहिम की तलाश में 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों में दबिश भी तेज

भगोड़े इब्राहिम की तलाश में 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों में दबिश भी तेज

चंबा, 11 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

(ब

जिला चंबा में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे इब्राहिम उर्फ अभि को पकड़ने के लिए पुलिस ने 16 सदस्यीय विशेष टीम गठित की है। चुराह के नरेड़ गांव में हथियार लेकर पीड़िता की बहन के ससुराल में घुसने और परिवार के सदस्यों को धमकाने की घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की टीमें चुराह घाटी सहित जिले के दुर्गम जंगलों, पहाड़ी धारों, डेरों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम तक आरोपी की लोकेशन का पता नहीं चल पाया था। पुलिस खुफिया तंत्र की मदद से यह भी जांच कर रही है कि फरार आरोपी को कौन लोग रसद और पनाह उपलब्ध करवा रहे हैं। आरोपी के संपर्क में रहे लोगों से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, साहो क्षेत्र निवासी इब्राहिम के खिलाफ नाबालिग रिश्तेदार को भगाने और यौन शोषण के आरोप में महिला पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर जिला कारागार राजपुरा भेजा गया था। 27 मई 2025 को वह सुरक्षा प्रहरियों को चकमा देकर जेल से फरार हो गया था।

सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जेल वार्डन को निलंबित किया गया था।आरोप है कि फरार होने के करीब एक महीने बाद, 24 जून 2025 को इब्राहिम ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लड़की के दादा पर गोली चलाई थी। इस दौरान परिवार की पशुशाला को आग लगाने और दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखने की घटना भी सामने आई थी।अक्टूबर 2026 में आरोपी कथित तौर पर बंदूक और तलवार लेकर नरेड़ गांव में पीड़िता की बहन के ससुराल पहुंचा। उसने परिजनों को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और फोन पर 1000 लाशें बिछाने की बात कही।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। आरोपी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!