जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एनएच-154ए पर हादसा, पत्थर गिरने से मणिमहेश यात्री की दुखद मौत

जनजातीय क्षेत्र भरमौर मे एनएच-154ए पर हादसा, पत्थर गिरने से मणिमहेश यात्री की दुखद मौत

चंबा, 05 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-154ए) पर लूना ओर बग्गा के बीच आज तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अल सुबह करीब 3 बजे हुए इस हादसे में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे एक श्रद्धालु की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला होशियारपुर से एक महिंद्रा थार वाहन मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर की ओर जा रहा था। अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरकर सीधे गाड़ी की छत पर आ गिरा। पत्थर गिरने की यह घटना इतनी अचानक और तेज थी कि वाहन में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।इस हादसे में वाहन में सवार 40 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र शरवन सिंह निवासी गांव मलियां, डाकघर गढ़दीवाल, तहसील व जिला होशियारपुर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धा भाव से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस हादसे के बाद एनएच-154ए पर यात्रा करने वाले लोगों में भय का माहौल है।इससारे मामले की पुष्टी पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वाराकी गई है । बता दे कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!